देश - विदेश

Countries of World more Hindu Population: दुनिया के इन देशों में रहते हैं इतने हिंदू 

 

डेस्क। Countries of World more Hindu Population: दुनिया में ईसाई और मुस्लिम आबादी वाले देशों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में हिंदू आबादी वाले देश आखिर कितने हैं और इन देशों में कितने हिंदू रहते हैं।

भारत दुनिया की सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश है और भारत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। भारत का पड़ोसी देश नेपाल हिंदू देश है और यहां भी एक बड़ी आबादी हिंदुओं की है। इसके अलावा कई और भी देश हैं जहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं जिसमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, अमेरिका मलेशिया, ब्रिटेन और मॉरिशस शामिल हैं।

Mundan Sanskar Kyu Kiya Jata Hai: हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार का जानिए महत्त्व

दुनिया में हिंदुओं की आबादी एक अरब 20 करोड़ से भी ज्यादा की है। इसमें से एक अरब 10 करोड़ हिंदू तो सिर्फ भारत में ही रहते हैं। इसके अलावा भारत में मुसलमान और ईसाई धर्म के लोगों की जनसंख्या काफी ज्यादा है। हिंदू धर्म के बाद भारत में अन्य धर्मों के लोगों की जनसंख्या 30 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

किस देश में कितने हिंदू

एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में सबसे ज्यादा कुल 81.19 प्रतिशत हिंदुओं की आबादी है। साथ ही नेपाल में 2.40 करोड़ हिंदू हैं जबकि 23 लाख से ज्यादा बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। वहीं बांग्लादेश में 8.54% हिंदू आबादी है और यहां करीब 1.37 करोड़ लोग हिंदू धर्म में विश्वास रहते हैं।

CM Yogi Adityanath News: अब ग्रीन बेल्ट में ये करने पर पाबंदी 

 इंडोनेशिया की बात करें तो 1.74% आबादी हिंदू है, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 48 लाख की है। वहीं पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या सिर्फ 1.85% रही है। पाकिस्तान की 22 करोड़ की जनसंख्या में सिर्फ 40 लाख हिंदू रहते हैं।

इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में सिर्फ 30 लाख हिंदू रहते हैं। श्रीलंका की कुल आबादी करीब 2 करोड़ 25 लाख की है। वहीं अमेरिका में सिर्फ 24 लाख हिंदू रहते हैं और कुल आबादी का 0.7 प्रतिशत है। मलेशिया में करीब 21 लाख हिंदू रहते हैं। तो ब्रिटेन में करीब 12 लाख हिंदू हैं। मॉरीशस की बात करें तो करीब 6 लाख हिंदू रहते हैं।

Related Posts

1 of 664