देश - विदेश

पांच दोस्तों से सहपाठी का किया यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

देश– देश मे अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वही अब खबर हैदराबाद से है जहां पांच स्कूल के छात्रों को एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों में बताया लड़की की उम्र महज 17 वर्ष थी। वही इस मामले में जिन पांच लड़को को हिरासत में लिया गया है वह उसके साथ ही पढ़ाई करते थे। लड़की 9 वीं और लड़के 10 वीं के छात्र थे। उन्होंने अपनी सहपाठी का यौन उत्पीड़न किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

बताया जा रहा है यह सब एक दूसरे को जानते थे और इनमें दोस्ती थी। राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है। वह सब स्कूल समय खत्म होने के बाद अश्लील वीडियो देखते थे। घटना यौन उत्पीड़न की अगस्त महीने की है। इस समय लड़के उसके घर गए थे। वहां उसे डरा धमका कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई, जिन्होंने हयातनगर पुलिस थाने में आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज पांचों को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

1 of 664