Parliament Budget Session 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बजट सत्र 2023 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित भी किया है। साथ ही अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आज़ादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे भीं बढ़ रहा है।
वहीं गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत रहती है। वहीं जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है।
उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन भी रहा है। वहीं एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया गया है तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।