देश - विदेश

Budget 2024: आम बजट से पहले सरकार ने किए ये बड़े बदलाव 

 

डेस्क। Budget 2024: केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल के बजट से पहले बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत इस वर्ष केंद्र सरकार आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश नहीं करने वाली। आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है।

इससे एक दिन पहले यानी आज (31 जनवरी) वित्तमंत्री आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भी पेश करेगी। आर्थिक सर्वेक्षण काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जो देश के अलग-अलग सेक्टर के प्रदर्शन के बारे में जानकारी भी देती है। तो आइये जानते है कि क्या है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे

देश का आर्थिक सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसे हर साल बजट के एक दिन पहले पेश भी किया जाता है। आर्थिक सर्वे में बीते फाइनेंशियल ईयर में देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की जाती है। इस सर्वे के साथ सरकार के विकास कार्यक्रमों की समरी भी जारी करी जाती है। इस सर्वे में सरकार के नीतिगत पहलूओं पर प्रकाश डाला जाता है। अगर आसान भाषा में बताये तो आर्थिक सर्वे में देश की अर्थव्यवस्था की संभावनाओं का एक दृष्टिकोण भी पेश किया जाता है।

Budget Session 2024: बजट से किसको कितनी उम्मीदें 

जानिए क्यों जरूरी है आर्थिक सर्वेक्षण?

आर्थिक सर्वेक्षण इसलिए भी जरुरी है जिससे सरकार कृषि, सर्विस, उद्योग और बुनियादी ढांचे जैसे बाकी सेक्टर के प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी देती है। आर्थिक सर्वे इन सेक्टर के आर्थिक विश्लेषण में मदद करता है। जो आने वाले वित्तीय वर्ष में आर्थिक रणनीति को तैयार करने में काफी सहायता करता है। यह सर्वे आर्थिक विकास में आ रही बाधाओं के बारे में भी जानकारी देता है।

Related Posts

1 of 664