डेस्क। Aero India Show 2023 In Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरू में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया है। इसके बाद वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के नए दृष्टिकोण को साफ दिखाता है।
उन्होंने आगे कहा, “एयरो इंडिया नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है। और एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ सालों में देश ने इस धारणा को भी बदल दिया है। वहीं आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है बल्कि भारत की ताकत बन गया है। यह भारतीय रक्षा उद्योग और आत्मविश्वास के दायरे पर भी केंद्रित है।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का साफ उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना भी दिखाता है वहीं भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ चुका है।” इसके आगे उन्होंने कहा, “देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। और इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड भी तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, और स्वदेशी स्टार्ट अप भी है साथ ही दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।”