Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट •

Published On: February 2, 2026
Follow Us
Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

Join WhatsApp

Join Now

Gold Price Today: आम बजट 2026 (Budget 2026) के पेश होने के ठीक अगले दिन सर्राफा बाजार से एक ऐसी खबर आई है, जिसने निवेशको और आम जनता दोनों को चौंका दिया है। सोमवार, 2 फरवरी को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाने की सोच रहे थे या सोने में निवेश का मन बना रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है।

Defence Budget 2026: ₹7.85 लाख करोड़ का रक्षा बजट, अब दुश्मन की खैर नहीं

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग शुरू होते ही कीमतों में जबरदस्त ‘क्रैश’ देखने को मिला। आइए जानते हैं कि इस गिरावट के बाद अब सोना और चांदी किस भाव पर मिल रहे हैं और आपके शहर का ताजा हाल क्या है।

Bihar Budget : व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा में मचा हड़कंप

सोने की कीमतों में ₹6,900 की बड़ी सेंध

सोमवार सुबह जब एमसीएक्स (MCX) खुला, तो 5 फरवरी 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,868 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। देखते ही देखते सुबह 10 बजे तक कीमतें गिरकर 1,35,589 रुपये पर आ गईं।

आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन सोना 1,42,510 रुपये पर बंद हुआ था। इस हिसाब से सोने की कीमतों में एक ही दिन में लगभग 6,900 रुपये की भारी गिरावट देखी गई है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसने 1,41,085 रुपये का हाई भी छुआ था, लेकिन बजट के बाद के सेंटिमेंट ने कीमतों को नीचे धकेल दिया।

READ ALSO  Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी का पुराना वीडियो फिर मचा रहा 'गदर'! 'हुस्न हरियाणे का' पर ऐसा कमरतोड़ डांस, फिदा हुए फैंस

चांदी में ₹16,700 की ‘ऐतिहासिक’ गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी खरीदने वालों की भी आज चांदी हो गई है। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में 16,700 रुपये प्रति किलो की भारी कमी आई है।

  • आज का भाव: ₹2,48,875 प्रति किलो

  • शुरुआती हाई: ₹2,67,501 प्रति किलो

चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट हाल के महीनों में विरले ही देखने को मिली है, जिससे औद्योगिक मांग और खुदरा खरीदारों दोनों को बड़ी राहत मिली है।

महानगरों में आज क्या है सोने का भाव? (Today’s Gold Rate)

गुड रिटर्न के आंकड़ों के अनुसार, भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 24 कैरेट (10g) 22 कैरेट (10g) 18 कैरेट (10g)
दिल्ली (Delhi) ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
मुंबई (Mumbai) ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
चेन्नई (Chennai) ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,20,000
लखनऊ (Lucknow) ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
कोलकाता (Kolkata) ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
पटना (Patna) ₹1,51,580 ₹1,38,950 ₹1,13,700

बजट 2026 के बाद क्यों गिरे दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बजट 2026 में किए गए आर्थिक प्रावधानों और वैश्विक बाजारों में आए बदलावों का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। बजट के बाद निवेशकों का भरोसा अन्य एसेट क्लासेज में बढ़ने और सोने पर संभावित ड्यूटी स्ट्रक्चर में बदलाव की उम्मीदों ने कीमतों को ठंडा कर दिया है।

क्या अभी खरीदना चाहिए सोना?

कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे। एक ही दिन में ₹7,000 तक की बचत होना आम बात नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि बाजार की स्थिरता पर नजर रखें, क्योंकि बजट के बाद आने वाले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

READ ALSO  Property Occupied : : आपकी ज़मीन, आपका हक़! प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत उठाएं ये कदम, वरना हाथ मलते रह जाएंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now