रोचक– दुनिया की आबादी तीव्रता से बढ़ती जा रही है। आज के समय मे 8 अरब भारत की आबादी हो गई है। सोशल मीडिया आज के समय मे हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। लोग अपने जीवन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।
आज चीन में सबसे अधिक सोशल मीडिया यूजर्स हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे अधिक टाइम अगर कोई बिताता है। तो वह हम भारतीय लोग हैं। रिसर्ज फर्म रेडसीयर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के ज्यादातर लोग करीब 7 से 8 घण्टे मोबाइल फोन पर बिताते हैं। इसमें से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया चलाते हैं। वहीं कुछ लोग स्मार्टफोन का उपयोग अपने काम के लिए करते हैं।
अमेरिका के लोग 7 घण्टे और चीन के लोग 5 घण्टे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ब्रिटेन में एक व्यक्ति 7 सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है। जबकी भारत का एक व्यक्ति 11 सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है। वहीं विश्व मे 70 फीसदीं लोग ऐसे हैं जो बिस्तर पर लेटने के बाद भी सोशल मीडिया चलाते रहते हैं।
वहीं भारत के लोग सोशल मीडिया के इस्तेमाल में अब्वल हैं। दुनिया मे 4.9 अरब सोशल मीडिया यूजर्स हैं। 5.85 अरब सोशल मीडिया यूजर साल 2027 तक होने की संभावना है। सबसे अधिक सोशल मीडिया यूजर्स चीन में हैं। वहीं भारत दूसरे और अमेरिका इस कड़ी में तीसरे नम्बर पर है।
रिसर्च के मुताबिक सोशल मीडिया लोगों की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है। इससे महिलाओं की मानसिक स्थिति काफी खराब हुई है और वह तनाव में अधिक रहने लगी है।