राजनीति– मोदी और शाह की जोड़ी का जलवा हर ओर दिखाई देता है। यह दोनो नेता इस समय भाजपा की रीढ़ माने जाते हैं। जहाँ मोदी मैजिक से जनता भाजपा पक्षधर बनी हुई है। वहीं अमित शाह की रणनीति का लोहा हर कोई मानता है।
लेकिन इस समय सुर्खियों में जगत प्रकाश नड्डा हैं। क्योंकि अमित शाह ने कल घोषणा की है कि जेपी नड्डा साल 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके कार्यकाल को बढ़ाये जाने पर लोग काफी खुश नजर आए।
वहीं राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ का कहना है कि जेपी नड्डा पर भाजपा का विश्वास इसलिए भी है। क्योंकि वह असम्भ कार्य को सम्भव करने में निपुण हैं। उनके पास प्रतिभा है और वह लोगों को बांध कर रख सकते हैं। वह अपने अनोखे अंदाज से बीजेपी के विश्वसनीय नेता बन गए हैं।