IMD Weather Updates: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है वहीं कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। साथ ही मौसम विभाग को पूर्वानुमानों के आधार पर गुरुवार को रेड अलर्ट जारी भी करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने कहा, उत्तर भारत के कई हिस्सों को शीतलहर और घने कोहरे का सामना भी करना पड़ रहा है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कई जगह पारा पहाड़ी इलाकों से भी कम दर्ज किया गया है। वहीं कई इलाकों में घने कोहरे से विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक ही रह गई हैं।
इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में शीत लहर व सामान्य से कम तापमान का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी भी रहेगा। साथ ही इन राज्यों में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार बताएं जा रहे हैं।
शिमला-मसूरी से ज्यादा ठंडी है दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में पारा गुरुवार सुबह तीन डिग्री तक लुढ़क गया है और ये मौसम की सबसे सर्द सुबह रही है। बता दें ये बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री), धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री), मसूरी (4.4 डिग्री) और नैनीताल (6.2 डिग्री)से भी कम हो रहा है।
श्रीनगर में सबसे सर्द हुई रात
श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात बताई जा रही है। साथ ही इस दौरान पारा शून्य से 6.4 डिग्री नीचे भी चला गया है। वही यह बीते पांच वर्षों में श्रीनगर में जनवरी के महीने में दर्ज दूसरा सबसे न्यूनतम तापमान रहा है। और साथ ही कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार काजीगुंड में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे भी दर्ज किया गया है। साथ ही पहलगाम बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान भी रहा। और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।