Join WhatsApp
Join NowDhurandhar 2 Teaser Out: भारतीय सिनेमा के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस को हिलाने के लिए तैयार हैं। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ के बाद, अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) का बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 3 फरवरी, 2026 को दोपहर 12:12 बजे मेकर्स ने फिल्म का पहला धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
Dhurandhar Box Office : क्या प्रभास रोक पाएंगे रणवीर सिंह का विजय रथ? 36वें दिन की कमाई ने चौंकाया
टीज़र में दिखा ‘नया हिंदुस्तान’: घर में घुसेगा भी और मारेगा भी!
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीज़र ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। यूट्यूब पर टीज़र के साथ जो टैगलाइन दी गई है, वह हर भारतीय के खून में उबाल ला देने वाली है— “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।” यह डायलॉग न केवल फिल्म के तेवर को साफ करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि इस बार ‘बदला’ पहले से कहीं ज्यादा खौफनाक और व्यक्तिगत होने वाला है।
क्या होगी ‘धुरंधर 2’ की कहानी? (Plot Expectations)
याद दिला दें कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था, जो कराची के अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में घुसपैठ करता है। अब दूसरे भाग ‘द रिवेंज’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी यानी उसके अतीत की परतों को खोलेगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी को पूरी तरह गुप्त रखा है, लेकिन टीज़र की इंटेंसिटी बताती है कि इस बार एक्शन और इमोशन्स का लेवल कई गुना बढ़ गया है।
धुरंधर स्टार कास्ट: दमदार कलाकारों का जमावड़ा
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ दिग्गज कलाकारों की एक लंबी फौज है। आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अपनी भूमिकाओं से फिल्म को और भी वजनदार बना रहे हैं। आदित्य धर, जो पहले ही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं, उन्होंने इस बार स्पाई थ्रिलर को एक ग्लोबल लेवल पर पहुँचाया है।
बॉक्स ऑफिस पर होगा साल का सबसे बड़ा ‘क्लैश’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह और यश की यह टक्कर भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े क्लैश में से एक मानी जा रही है।
क्या ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी पहले पार्ट का रिकॉर्ड?
जिस तरह का रिस्पॉन्स टीज़र को मिल रहा है, उसे देखकर लगता है कि रणबीर सिंह एक बार फिर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। ‘धुरंधर’ ने जो बेंचमार्क सेट किया था, ‘द रिवेंज’ उसे और आगे ले जाने का दम रखती है। अब बस इंतजार है 19 मार्च का, जब सिनेमाघरों में एक बार फिर ‘धुरंधर’ की दहाड़ सुनाई देगी।
















