आध्यत्मिक– हिन्दू धर्म मे हवन का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा तब तक पूर्ण नही मानी जाती है जब तक पूर्णावती न दी जाए। कहते हैं हवन करने से घर मे सकारात्मकता आती है और बुराइयों का अंत होता है।
धर्म शास्त्र के मुताबिक मंत्रों के साथ जब कोई व्यक्ति अपने घर मे हवन करवाता है। तो उसके घर मे ईश्वर की कृपा बनी रहती है और सभी सुखी रहते हैं। कभी भी व्यक्ति को आर्थिक तंगी से नही जूझना पड़ता है।
वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि विधि विधान से हवन करवाने से क्या क्या लाभ प्राप्त होते हैं।
धर्म शास्त्रों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मेहनत करता है। उसको लाभ नही मिलता है। तो उसे अपने घर मे हवन जरूर करवाना चाहिए। हवन करवाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपको आपके कामो में सफलता प्राप्त होती है।
अगर आपके बच्चे का पढाई में मन नही लगता। तो आप माता गायत्री के स्मरण के साथ अपने घर मे हवन करवा सकते हैं। इससे आपके बच्चे का झुकाव पढाई की ओर होगा और वह अपने कामो में सफल होगा।
वही अगर घर मे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह है। छोटी छोटी बातों से घर मे कलह होती है। तो आपको हवन की राख अपने घर मे छिड़कनी चाहिए। इससे आपके घर की कलह दूर होती है।
हवन की राख का उपयोग आप बीमारी से निजात पाने के लिए भी कर सकते हैं। कहते हैं अगर आप भगवान के हवन की राख बीमार व्यक्ति के शरीर पर लगाते है तो उसे पीड़ा से तनिक आराम मिलता है।
हवन करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।