धर्म

पूजा के वक्त दीपक जलाते वक्त रखे इन बातों का विशेष ध्यान

13
×

पूजा के वक्त दीपक जलाते वक्त रखे इन बातों का विशेष ध्यान

Share this article

आध्यत्मिक– हिन्दू धर्म मे दीपक जलाने का सर्वाधिक महत्व है। कहते हैं अगर आप भगवान की पूजा करते हैं और उनके सामने दीपक नही जलाते हैं। तो इससे आपकी पूजा अधूरी रह जाती है।

वही धर्म शास्त्र के अनुसार दीपक जलाना सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस भी घर मे सुबह शाम दीपक जलाया जाता है उसके घर का माहौल बेहतर रहता है और घर मे सुख समृद्धि का वाश होता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे दीपक जलाने के समय ध्यान रखने योग्य कुछ अमुख बाते। 

अगर आप भगवान के सामने तेल का दीपक जला रहे हैं। तो आपको उस दीपक की बाती को मौली के धागे से बनाना चाहिए। वही अगर आप भगवान के सामने घी का दीपक जला रहे हैं तो आपको उसकी बाती रुई की बनी होनी चाहिए।

अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर रखते हैं। तो आपके घर से दरिद्रता दूर होती है और घर मे लक्ष्मी का वाश होता है।

दीपक को जलाकर कभी भी पश्चिम दिशा में नही रखना चाहिए। इससे आपके घर मे दरिद्रता आती है और आपके घर की सुख समृद्धि खत्म होती है।

दीपक को अगर आप दक्षिण दिशा में जलाकर रखते हैं। तो माता लक्ष्मी और यम देव की कृपा आपपर बनी रहती है।