विदेश– चीन हमेशा से भारत का विरोधी रहा है। यहां भारत के खिलाफ कोई भी चला चलने से बाज नही आता। हर वह देश चीन का मित्र बन जाता है जो भारत का विरोधी होता है। वही इस समय चीन भारत पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। चीन की चालों से अब भारत को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अगर हम भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद की बात करे तो इस विवाद को दो साल हो गए हैं। बीते दिनों खबर सामने आई थी कि भारत और चीन के सैनिक पीछे हटे है। लेकिन यह क्या इतनी सीधी बात है। बिल्कुल नही चीन इतनी आसानी से अगर पीछे हट गया है तो इसमे भी उसका कोई लाभ छुपा है क्योंकि उसकी आदत हमेशा से पीठ पर वार करके की और खुद को ताकतवर दिखाने की रही है।
चीन अपनी ताकत को बढाने के लिए छल कपट कुछ भी कर सकता है। वही भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद बार बार इस बात की चेतावनी दे रहा है कि भारत को चीन से सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि चीन किसी भी कीमत पर अब भारत को नीचे दिखाना चाहता है।
हम चीन की चाल को यही से आंक सकते हैं कि भारत ने सैकड़ों चीनी ऐप्स तक को बैन कर दिया. चीन की कई कंपनियों को भारत की ओर से दिए जा चुके टेंडर भीड़ बड़ी संख्या में रद्द कर डाले गए हैं. ऐसे में चीन इतना तो समझ चुका होगा कि उसका मुकाबला 1962 वाले भारत से नहीं है।
चीन को इससे काफी नुकसान है और चीन इस बात का बदला लेने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है। भारत से बदला लेने के लिये चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड को हाल ही में जबरदस्त तरीके से मजबूत किया है जोकि भारत के लिए चिंता का विषय है।