देश– कश्मीर काफी चर्चा में रहता है। वही कश्मीर के राजनेता आय दिन धर्म को लेकर तरह तरह के बयान देते रहते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब इस समय सोशल मीडिया पर कश्मीर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कश्मीर के कुछ बच्चे रघुपति राघव राजा राम गाते दिखाई दे रहे हैं।
उनके इस वीडियो को इंगित करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक अनोखा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी, ज़िन्दगी शमा की सूरत हो ख़ुदाया मेरी… इसको क्यों बंद किया गया. इसमें क्या बुराई थी. ये तो किसी महजब का नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वो एक भजन है।
उन्होंने आगे कहा, हम गांधी जी का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन मुस्लिम बच्चों का भजन गाना गलत है. आप गांधी के कद्रदान कब से बन गए आप तो गोडसे को पूजते है. जो सबसे बड़ा आतंकी था जिसने गांधी जी को मारा था. महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यहां पर हर समुदाय के लोग रहते हैं. हर किसी को अपना हक है।
उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर मुस्लिम बाहुल्य राज्य है पाकिस्तान के करीब स्थित है। लेकिन इस सबके बाद भी जम्मू कश्मीर ने हिंदुस्तान को चुना। क्योंकि लोगो को यह विश्वास था की यहाँ हमारे धर्म की हमारी हिफाजत होगी। हम यहां सुरक्षित होंगे यहां हमे सम्मान की नजर से देखा जाएगा।
लेकिन यहां समय बदल गया और हमारी पहचान छीन ली गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी नौकरी का क्या हुआ, जमीनों का क्या हुआ ? अब हमारे महजब पर भी आ गए. जामिया मजिस्द को बंद किया गया है, ताला लगा है, लोग इबादत नहीं कर सकते। नमाज नहीं पढ़ सकते है।
आज मुस्लिम का तिरस्कार हो रहा है। लोग उन्हें तीखी नजर से देख रहे हैं। यह गलत है। जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से यह हिंदुत्व का दाव पेच चला रही है और लोगो को हिंदुत्व के नाम पर बांट रही है। हमारे लोगों ने बहुत सब्र किया हुआ है. यहां पर ऐसा नहीं चलेगा. हम गांधी की मानते है लेकिन ये लोग हमारे यहां पर बच्चों से जबरन भजन गवा रहे हैं।