इतिहास– मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जन्म 24 अक्तूबर सन् 1775 को हुआ था। यह मुगल काल के अंतिम बादशाह थे। अगर हम बहादुर शाह जफर की बात करे तो यह एक कवि, संगीतकार व खुशनवीस थे और राजनीतिक नेता के बजाय सौंदर्यानुरागी व्यक्ति अधिक थे। इनके पिता अकबर शाह द्वितीय थे। वही इनकी माता हिन्दू परिवार से थी जिनका नाम लालबाई था।
बहादुर शाह जफर को एक देशभक्त मुस्लिम शासक के रूप में है। यह उर्दू के महान कवि थे। लेकिन आज का इतिहास बहादुर शाह के परिपेक्ष्य में काफी चर्चित है। क्योंकि 1857 में आज के दिन मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने आत्मसमर्पण किया था।
यह कहानी है 1857 के विद्रोह की जब अंग्रेजों ने देश पर अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिये हर सम्भव प्रयास किया। इस समय अंगेजो की नजर दिल्ली पर थी उन्होंने दिल्ली को पूरी तरह घेर लिया था। ब्रिटिश मेजर होसॉन ने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को पकड़ लिया।
14 सितंबर के दिन ब्रिटिश फौज ने दिल्ली में अपनी जीत दर्ज की और पूरे शहर पर अपना कब्जा जमा लिया। 17 सितंबर के दिन बहादुर शाह जफर में लाल किला छोड़ दिया और 20 सितंबर को बहादुर शाह जफर ने ब्रिटिश फौज के सम्मुख आत्मसमर्पण कर दिया। ब्रिटिश फौज ने बहादुर शाह जफर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उनपर अपना हुक्म चलाने लगे।
जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं-
20 सितंबर 1388 में दिल्ली के सुल्तान फिरोज़ तुगलक तृतीय का निधन।
20 सितंबर 1831 में भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।
20 सितंबर 1856 में भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।
20 सितंबर 1857 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।
20 सितंबर 1878 में मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।
20 सितंबर 1933 में सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज़ महिला एनी बेसेंट का निधन।
20 सितंबर 1942 में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।
20 सितंबर 1949 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।
20 सितंबर 1983 में एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
20 सितंबर 1999 में तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।
20 सितंबर 2001 में अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
20 सितंबर 2006 में ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
20 सितंबर 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।
20 सितंबर 2021 में भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।