skip to content
Categories
Viral 18

Chandrayaan 3 के लॉन्च के बाद पाक का वीडियो वायरल

 

वायरल डेस्क : 14 जुलाई, 2023 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। इस दिन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की सफल लॉन्चिंग से हर देशवासी का सीना चौड़ा हो गया और दुनियाभर में हिंदुस्तान का रुतबा और ज्यादा बढ़ गया।

जहां भारत ने इतना बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है तो पाकिस्तान (Pakistan) कहां पीछे रह सकता है। भारत को टक्कर देने के लिए उसने भी अपना चंद्रयान लॉन्च कर दिया है। नहीं आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल भी नहीं है यह एक जोक है जिसका फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Pakistan Chandrayaan 3 Funny Video) हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हंसते-हंसते आपका पेट भी फूल जाएगा। इसमें एक बैलून और कपड़े वाले रॉकेट को पाकिस्तान के चंद्रयान बताया जा रहा है, जिसकी लॉन्चिंग को शेयर कर इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। यह एक एयर बैलून की लॉन्चिंग का वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का चंद्रयान बताकर वायरल किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है- ‘पाकिस्तान का चंद्रयान भी लॉन्च’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी पुराना है। जिसे फिर से शेयर किया गया है। भारत के चंद्रयान 3 लॉन्च के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं जिसके बाद पाकिस्तान का मजाक उड़ाने के लिए यह वीडियो वायरल किया गया है। इस वीडियो में कुछ लोग रॉकेट के आकार का एक एयर बैलून हवा में उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसे ही पाकिस्तान का चंद्रयान बताकर मजाक उड़ाया गया है।