डेस्क। भोलेनाथ के भक्तों का सबसे प्रिय महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव को प्रसन्न करने और भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त सावन के महीने में हर सोमवार का व्रत भी रखते हैं।
लेकिन व्रत के दौरान समझ नहीं आता कि ऐसा कौन सा खाना बनाएं और खाएं जिससे सेहत भी अच्छी रहे और भूख भी मिट सके। आज हम आपको व्रत की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप सावन में बनाकर खा सकते हैं।
सावन व्रत में आप स्वादिष्ट आलू और सिंघाड़े के दही वड़े बनाकर खा सकते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में सब कुछ…
सामग्री
आलू – 5-6 (उबले हुए)
सेंधा नमक – आवश्यकतानुसार
काली मिर्च – 1 चम्मच
बड़ी इलायची – 2
हरा धनियां – 1 कप
सिंघाड़े का आटा – 1 कप
तेल ज़रूरत अनुसार
फ्रूट सॉस – 1 कप
फलाहारी मसाला – 2 बड़े चम्मच
व्यंजन विधि
1. सबसे पहले आलू को मैश कर लें और उसमें स्वादानुसार नमक भी मिला लें।
2. इसके बाद इसमें काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरा धनियां डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें सिंघाड़े का आटा भी मिलाएं।
4. ध्यान रखें कि बहुत अधिक आटा न मिलाएं।
5. इसके बाद आलू और आटे को अच्छे से मिला लीजिए ताकि इसमें गुठलियां न रह जाएं।
6. फिर आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लीजिए।
7. एक बर्तन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।
8. तेल गरम हो जाने पर इसमें वड़ा डालकर फ्राई करें।
9. सभी वड़ों को एक प्लेट में निकाल लीजिए और इन्हें थोड़ी देर के लिए दही में डुबो दीजिए और सोक होने के लिए छोड़ दें।
10. 30-40 मिनट बाद दही में फलों की चटनी और चाट मसाला भी मिलाएं।
11. आपका स्वादिष्ट दही वड़ा तैयार है।