Viral 18

Furkey 3 का गाना हुआ रिलीज, ये एक्टर बना अट्रैक्शन 

29
×

Furkey 3 का गाना हुआ रिलीज, ये एक्टर बना अट्रैक्शन 

Share this article

 

 

डेस्क। Fukrey के पहले दो पार्ट तो आपको याद ही होंगे, इसके पिछले 2 पार्ट कॉमेडी मनोरंजन से भरपूर है और अब जब से इसके तीसरे पार्ट का फर्स्ट लुक सामने आया है तब से फैंस इससे जुड़े हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब हैं।

अब ‘फुकरे 3’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। आगामी कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 (Fukrey 3) का पहला गाना ‘वे फुकरे’ रिलीज हो गया है इसमें वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट मनजोत सिंह सहित मुख्य स्टार कास्ट को पंकज त्रिपाठी के साथ नाचते हुए दिखाया जा रहा है, जो फिल्म में पंडित जी की भूमिका भी निभा रहे हैं। यह गाना एक डांस नंबर है इसमें उन सभी को एक विशेष सेट पर बीच में एक विशाल विमान के साथ ग्लैमरस महिलाओं के साथ थिरकते हुए दिखाया गया है और साथ ही पंकज (Pankaj Triphathi) को अपने डांस का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

भोली पंजाबन को चुनाव जीतने से रोकेंगे

वे फुकरे (Ve Fukrey) को देव नेगी असीस कौर ने गाया है और शब्बीर अहमद ने लिखा है। तनिष्क बागची ने इस गाने को कंपोज किया है जिसे बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ भी किया है और फुकरे 3 (Fukrey 3) का ट्रेलर पुरानी गैंग हन्नी, चूचा, लाली पंडित जी वापस लाता है इस बार वो दिल्ली में भोली पंजाबन को चुनाव जीतने से रोकते भी हैं।

 युद्ध टैंक दूसरी दुनिया की झलक के साथ इसमें भी बहुत कुछ था जिससे दर्शक अनुमान लगाने पर काफी मजबूर हो गए। फुकरे 3 का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस भी किया। 2013 2017 में दो सफल फिल्मों के बाद यह फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है वहीं यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर से टकराएगी भी।