देश– भारतीय दूतावास ने युक्रेन में रह रहे भारतीयों को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है की भारतीय कुछ भी करे लेकिन वह किसी भी हालत में युक्रेन छोड़ दें।
भारतीय दूतावास में ऐसा यूक्रेन की बिगड़ी दशा को देखते हुए कहा है। उन्होंने कहा एक बार पुनः हम भारतीय लोगो को युक्रेन छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। वही हमने जो पिछली एडवाइजरी जारी की थी। उसके बाद कई भारतीय युक्रेन छोड़ चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें दिनों क्राइमिया और रूस को जोड़ने वाले एक अहम पुल पर ट्रक बम धमाके के बाद यूक्रेन-रूस संघर्ष में नयी तेजी देखने को मिल रही है। रूस लगातार युक्रेन को तबाह करने में जुटा हुआ है। वही अब नाटो भी रूस के विरुद्ध न्यूक्लियर एक्सरसाइज कर रहा है।