Breaking NewsLocal Breaking Newsदेश - विदेश

अगर आइब्रोज घनी करनी है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

2
×

अगर आइब्रोज घनी करनी है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

Share this article

लाइफस्टाइल– हम अपनी खूबसूरती के लिए काफी कुछ करते हैं। हमारी खूबसूरती को बढाने में हमारे बाल हमारी पलको और हमारी आइब्रोज का बड़ा रोल रहता है। हमारे चेहरे की खूबसूरती हमारी आइब्रोज के स्टाइल से बदल जाती है।

वही कई लोगो को हमने अपने आसपास देखा होगा कि उनकी आइब्रोज काफी पतली होती है। ऐसे लोग अपनी आइब्रोज को मोटा करने के लिए हर सम्भव उपाय अपनाते हैं। लेकिन उनकी आइब्रोज घनी नही हो पाती है। 

वही आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनके उपयोग से आप अपनी आइब्रोज को घना कर सकते हैं।

प्याज

अगर आप अपनी आंखों पर प्याज का रस लगाते हैं तो यह आपकी आइब्रोज को घना करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि प्याज का रस बालो को बढाने में मददगार होता है। इसके रस को आप अपनी आंखों पर लगाने के पांच मिनट बाद धो ले।

मेथी

मेथी भी बालों को घना करने में काफी मददगार साबित होती है। अगर आप 2 से 4 दाने मेथी के पानी मे भिगोर अपने आइब्रोज पर लगाते हैं और 5 मिनट बाद अपनी आइब्रोज को साफ पानी से धो लेते हैं। तो आपकी आइब्रोज घनी हो जाती है।

कच्चा दूध-

कच्चे दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप कच्चे दूध को आइब्रोज पर लगाते हैं। तो आपकी ग्रोथ बढ़ती है और आपकी आइब्रोज घनी हो जाती है।