डेस्क। एक्टर कमाल आर खान की मुश्किलें अब कम होती नजर आ रही हैं। जहां अपमानजनक ट्वीट मामले में मुंबई के बोरीवली में मजिस्ट्रेट अदालत ने 7 सितंबर को केआरके को जमानत भी दे दी है। उनके वकील अशोक सरावगी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि केआरके को आज यानी 8 सितंबर को ठाणे जेल से रिहा किया जाना है।
आपको यह भी बता दें कि केआरके को इस मामले में मलाड पुलिस ने पिछले 30 अगस्त को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था और बोरीवली मजिस्ट्रेट अदालत ने न्यायिक हिरासत में भी उनको भेज दिया था।
इसके बाद 3 सितंबर को उन्हें जनवरी 2019 में एक एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने जेल से गिरफ्तार भी किया गया था। एक्ट्रेस का यह आरोप था कि केआरके ने कथित तौर पर उन्हें एक हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका देने का वादा भी किया था।
एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि साल 2017 में वो मुंबई आई थीं जब एक हाउस पार्टी में उनकी मुलाकात केआरके से हुई थी।
फिर KRK ने खुद को प्रोड्यूसर बताकर इंट्रोड्यूस कराया था वहीं केआरके ने उनसे वादा किया था कि वो उनको फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ में लीड रोल भी देने वाले हैं।
जिसमें उनके साथ इमरान हाश्मी होंगे पर ऐसा नहीं हुआ बाद में केआरके उन्हें फोन करके भद्दे कमेंट्स करते थे।
वहीं अंधेरी की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 6 सितंबर को छेड़छाड़ मामले में केआरके को जमानत दे दी है।
बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान की मृत्यु से कुछ दिन पहले केआरके ने उनपर भी कथित अपमानजनक टिप्पणियां भी की थी। जिसके लिए 2020 में बांद्रा पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ तीसरा मामला भी दर्ज किया गया था।