मीडिया- मीडिया में यदि आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको एक बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि आपको संघर्ष भी करना होगा और आपको कई काम को करने में निपुण भी बनना होगा। क्योंकि मीडिया इंडस्ट्री में तबज्जुब उसी व्यक्ति को मिलता है जो बहुमुखी प्रतिभा रखता है।
सींधे तौर पर कहें यहां सिर्फ आलू मटर की सब्जी किसी को नहीं पसन्द क्योंकि यहां ज्यादातर लोग मिक्स बेज के शौकीन हैं। मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए आपको शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ता है। अपनों से बड़ो की बातों सुनना पड़ता है। हर छोटी बड़ी गलती के लिए लोग आपको चार बातें सुनाएगे।
यह समय कठिन होता है लेकिन जो व्यक्ति इस समय धर्य के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करता रहता है। उसे निश्चित तौर पर सफलता हासिल होती है।
ज्ञानी लोग इस समय को फ्रेशर्स की अग्निपरीक्षा का समय कहते हैं। उनका मानना है जो व्यक्ति इस समय स्वयं को इंडस्ट्री में टिकाए रहता है और लोगों की खरी खोटी सुनने के बाद भी शांत मन से अपने कर्तव्य पर लगा रहता है। तो उस व्यक्ति को मीडिया इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल होता है और वह धीरे धीरे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।