राज्य

Weather Update: आज से देश भर में बदलेगा मौसम 

डेस्क। Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बताया जा रहा है। वहीं बिहार और झारखंड में 25 जून को अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में 24 जून से लेकर 29 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।

देश के लगभग आधे से ज्यादा राज्यों में मॉनसून की एंट्री हुई है। साथ ही कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 24 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बिहार और झारखंड में 25 जून को अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी करा गया है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी हीटवेव का प्रकोप बना हुआ है।

Garuda Purana: क्या आपकी भी पर्स में नहीं रुकता पैसा

जानिए दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम बदलने लग गया है और प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी एवं लू से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 जून से लेकर 29 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार दिखाई देंगे हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।

Water Shortage in Delhi News Live : अनशन पर आतिशी बोली…

हालांकि, मौसम विभाग का ये कहना है कि दिल्ली में मॉनसून के आगमन के बाद ही चिलचिलाती गर्मी से पूरी तरह आपको राहत मिलेगी। साथ ही IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच में भी रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा देश में मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकने की आशंका है।

Related Posts

1 of 757