skip to content
Categories
राज्य

मां और बेटे के रोमांटिक वीडियो हुए वायरल तो लोगों ने करी यह अपील 

 

डेस्क। Mother And Son Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला और लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा, बता दें इस वीडियो में नजर आ रही महिला अपने से कम उम्र के लड़के के साथ रोमांटिक कंटेंट बनाती हुई नजर आ रही है।

हैरानी की बात तो ये है कि लड़का कोई और नहीं बल्कि वीडिय में नजर आ रही महिला का ही बेटा है। दोनों मां-बेटे की इस जोड़ी ने अपने वीडियो से अब इंटरनेट यूजर्स को अनचाहे नाराज भी कर दिया है।

बता दें सामने आए क्लिप में दिखाई दे रही महिला का नाम रचना है, वो अपने बेटे के साथ इंस्टाग्राम रील्स बनाती है और कई बार ये वीडियो इतने रोमांटिक होते हैं कि देखने वाला असहज भी महसूस करने लगता है।

इसी कारण से सोशल मीडिया यूजर्स ने अब रचना के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की भी मांग की है। वहीं इससे पहले भी लोगों ने महिला आयोग से शिकायत की थी और रचना को गिरफ्तार करने की मांग करी थी।

तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में लड़के को महिला का सौतेला बेटा बताया जा रहा है, ट्विटर पर लोग अपना गुस्सा जाहिर भी कर रहे हैं। बता दें एक यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों मां-बेटा है, बहुत अजीब है.’ कई लोगों ने रचना के वीडियो पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तुरंत ये सब बंद करने की सलाह भी दी है। 

जानकारी के लिए बता दें कि सबसे ज्यादा बवाल उस वीडियो पर हो रहा है जिसमें रचना को उनका बेटा किस करता हुए दिखाई दे रहा है और अन्य वीडियोज में दोनों अलग-अलग रोमांटिक गाने पर डांस भी करते दिखाई देते हैं।