डेस्क। यूपी के इतिहास में 23 अगस्त को पहली बार देर शाम को स्कूल खोले जानें हैं। योगी सरकार ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है। आदेश में सभी सरकारी स्कूलों को 23 अगस्त की देर शाम खोलने की आदेश दिए गए हैं।
ये आदेश राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को भेज दिया गया है। बता दें कि ये फैसला योगी सरकार ने बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बोला है।
आदेश में 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूल खोलने को बोला गया है। यह जानकारी दे दें कि 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया भी जाना है।
ऑर्बिटर’ के साथ संचार शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के ‘लैंडर मॉड्यूल’ ने चंद्रयान-2 के ‘ऑर्बिटर’ के साथ संचार शुरू किया गया है और ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के पिछले हिस्से की तस्वीरें जारी करी गई हैं। इससे पहले इसरो ने रविवार को कहा था कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद भी जताई है।
शाम 5 बजकर 20 मिनट से होगा लाइव प्रसारण
इसरो ने यह भी बोला है कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा वही इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था।
सीएम योगी के पैर छूने पर लगातार ट्रोल हो रहे रजनीकांत
इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल था वहीं लैंडर के अंदर एक रोवर था। पर ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त भी हो गया, जिससे यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था। इसरो ने 2019 में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के आर्बिटर का सेवाकाल 7 साल बढ़ भी गया है।