Google Chrome New Features : दुनियाभर में टेक कंपनी गूगल के वेब ब्राउजर क्रोम का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है और देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी के लिए यूजर्स गूगल क्रोम का उपयोग भी करते हैं।
जिसमें यूजर्स को बड़ी आसानी से अपने रूचि के अनुसार सूचना भी मिल जाती है। कंपनी समय -समय पर इस ब्राउजर में अपडेट भी लेकर आती है, जिससे की लोगों को काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिले सके।
गूगल ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए क्रोम पर 5 नए कमाल के फीचर्स को भी जोड़ा है। इनमें अकाउंट की सिक्योरिटी फीचर जैसे कुछ नए फीचर्स शामिल हैं तो आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
इम्पोर्ट फीचर
गूगल ने क्रोम ब्राउजर में इम्पोर्ट फीचर को जोड़ा गया है। जिससे इसकी मदद से यूजर्स पासवर्ड मैनेजर को बहुत आसानी से स्विच भी कर पाएंगे।इसके साथ ही पासवर्ड को .csv file एक्सपोर्ट करने के बाद इसे सीधे क्रोम में एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी आपको मिलेगी।
पॉप अप फीचर
गूगल क्रोम पर पॉप अप फीचर को जोड़ा गया है। यह सुविधा केवल आईओएस यूजर्स के लिए ही है। इसमें अगर यूजर्स वीक व पुराने पासवर्ड को उपयोग करते हैं तो उन्हें पॉप अप के माध्यम से अलर्ट स्क्रीन पर ही दिया जाएगा।
पासवर्ड के लिए होगी अगल स्पेस
गूगल क्रोम में नए फीचर में यूजर्स को पासवर्ड मैनेजर के अंदर एक अलग से स्पेस की सुविधा भी दी गई है। जिससे की यूजर अब अपने सभी सेव्ड पासवर्ड को रिव्यू और सेटिंग चेंज भी आसानी से कर सकेगा।
ऑथेंटिकेशन फीचर
गूगल ने क्रोम ब्राउज में ऑथेंटिकेशन फीचर को जोड़ा भी है। यह डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने अकाउंट को फिंगरप्रिंट और फेशियल रिकॉग्नीशन की मदद से ज्यादा सिक्योर भी बना पाएंगे।