डेस्क। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग आखिर क्या कुछ नहीं करते। कई बार लोगों को उनकी अजीबोगरीब हरकतों का खामियाजा भी भुगतना पड़ ही जाता है। बता दें ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के एक कपल के साथ भी हुआ जिन्होंने बाइक पर स्टंट तो ये सोचकर किया कि इसके बाद सोशल मीडिया पर वो वाहवाही लूटेंगे और वायरल भी हो जाएंगे, लेकिन इस स्टंट ने दोनों को उस वक्त मुसीबत में डाल दिया जब इन्हें पुलिस पकड़कर ले गई।
बता दें वायरल वीडियो में लड़का चलती बाइक पर लड़की को गले लगाकर बैठा हुआ है। वहीं अब दोनों की इस हरकत के लिए शायद बेवकूफी शब्द भी कम पड़ जाए। वीडियो में साफ़ देखा भी जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसकी गोद में बैठी हुई है और लड़की ने स्कूल का ड्रेस भी पहना हुआ है।
वायरल होने लग गया वीडियो
यह भी बताया जा रहा है कि 19 साल की ये लड़की चोडावरम निवासी है और इसका नाम शैलजा बताया जा रहा है। तो लड़के की पहचान 22 साल के अजय कुमार के तौर पर हुई है। विडियो में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और लड़का बड़े मजे से बाइक भी चला रहा है। साथ ही ये वीडियो किसी ने गाड़ी में बैठे-बैठे रिकॉर्ड कर लिया है और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
https://twitter.com/VizagNewsman/status/1608426856176578560?t=VBnY9hh0YXackni7Z937Pw&s=19
इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब पुलिस को दोनों की इस जानलेवा हरकत की भनक लगी तो दोनों पर तुरंत ही एक्शन लिया गया और बाइक के पीछे चल रही कार में बैठे शख्स ने ये पूरा वीडियो रिकॉर्ड भी कर लिया था। इस बेवकूफी भरी हरकत को देखकर अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देते भी नज़र आ रहे है।