राज्य

ऑनलाइन मंगाई आइस क्रीम में निकली उंगली, कम्पनी पर FIR 

डेस्क। पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज भी दिया गया है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेजा है।

New Army Chief Upendra Dwivedi: आतंकवाद पर महारत हासिल

मुंबई के मलाड में एक शख्स ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर करी थी। इस आइसक्रीम कोन के अंदर शख्स को इंसान की उंगली का एक टुकड़ा मिला और इसके बाद शख्स अपने नजदीकी मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची और इसके बारे में जानकारी भी दी।

इसके बाद पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज भी दिया गया है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेज दिया और इसके साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

NEET के इन छात्रों को मिलेगा दोबारा एग्जाम देने का मौका 

शख्स ने किया ये दावा

ब्रैंडन फेराओ ने ये बताया है कि उसने यम्मो आइसक्रीम से ऑनलाइन इस आइसक्रीम को ऑर्डर करा था। इतना ही नहीं उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी और तभी उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है तो उसने एक बाइट ली और उसे लगा कि उसके मुंह में ये क्या आ गया है। फिर उसने अपने मुंह से वो टुकड़ा निकाला तो देखा कि ये किसी की उंगली है। इसे देखते ही वह हक्का-बक्का रह गया और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर होने के कारण वह ये जान गया कि यह किसी का अंगूठा है। उसे अंगूठे पर नाखुन और उंगलियों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उसने उंगली को सबसे पहले बर्फ में रखा और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

मलाड पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आइसक्रीम में मिली उंगली को एक बड़ी साजिश माना जा रहा है। साथ ही मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत एफआईआर को दर्ज किया है।

Related Posts

1 of 747