डेस्क। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे हफ्ते में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उनके मूल स्थान पर स्थापित करने वाले हैं।
राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने यह अहम जानकारी लोगों के साथ साझा की है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से जारी है।
जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में
Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने मीडिया को यह भी बताया कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित भी करी जाएगी।
महाराष्ट्र के सीएम 25 मार्च के बाद आएंगे अयोध्या
Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहायक ने बुधवार को यह बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में राज्य विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अयोध्या भी जाएंगे। शिंदे 25 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के बाद भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या जन्मभूमि जाएंगे।
लोग दिल खोलकर दे रहे हैं मंदिर के लिए दान
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसके लिए लोग दिल खोल कर दान भी कर रहे हैं। इस बीच भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले नकद चंदे में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने यह बताया कि राम मंदिर को दिए जाने वाले नकद चंदे में तीन गुना वृद्धि हुई है साथ ही उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आ रहे श्रद्धालु भारी मात्रा नकद दान भी दे रहे हैं।