डेस्क। सनातन धर्म में सूर्य को ग्रहों का राजा बोला जाता है। सूर्य की पूजा की जाती है। एक मान्यता के अनुसार, प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। वहीं रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है।
ज्योतिष की माने तो इसके अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं अगर आप अर्घ्य देने के दौरान जल में कुछ चीजें मिला लेते हैं तो आपको इसका विशेष फल भी प्राप्त होता है।
बीमारियों से निजात
अगर आप लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं, तो आपको जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए वहीं इस उपाय को करने से बीमारियों से भी निजात मिलती है। साथ ही यदि नींद न आने की परेशानी है या ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो जल में कच्चा दूध मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य जरूर से देना चाहिए।
शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति
अगर कोई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान हैं या उसे अपने शत्रुओं से किसी प्रकार का खतरा सता रहा है तो उस व्यक्ति को जल में साबुत लाल मिर्च मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे व्यक्ति को शत्रुओं से निजात मिलती है। वहीं अगर आपके जीवन में जोश की कमी है तो आपको जल में लाल गुलाब डालकर अर्घ्य भी देना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
धन और विवाह संबंधी समस्या
अगर आप भी धन संबंधी समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा भी पाना चाहते हैं, तो आपको जल में थोड़ी सी शक्कर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे धन संबंधी समस्या दूर होती है। विवाह और नौकरी में समस्या होने पर व्यक्ति को जल में हल्दी, अक्षत, कुमकुम और तिल आदि मिलाकर अर्घ्य जरूर देना चाहिए।