Swami Prasad Maurya: : समाजवादी पार्टी (SP) ने गुरुवार को अपनी दो महिला नेताओं ऋचा सिंह और रोली तिवारी मिश्रा को अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं यह घोषणा पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गयी है और दोनों महिला नेताओं ने लगातार सपा महासचिव स्वामी प्रयाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा भी खोला हुआ था। बता दें पार्टी से निकाले जाने पर दोनों ही महिला नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।
बता दें ऋचा सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने के बाद से ही उनके खिलाफ मुखर दिखाई दे रही थीं। और वहीं रोली तिवारी पार्टी महासचिव के रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान का खुलकर विरोध भी कर रही थीं। बता दें कि ऋचा सिंह ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद पश्चिम सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था और उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था।
बता दें इलाहबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह ने कई ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। वहीं ऋचा सिंह ने ट्वीट कर यह भी कहा कि समाजवाद का तात्पर्य है किसी के साथ भी जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए लेकिन आज जिस तरीके से जाति और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया गया है वह समाजवादी पार्टी ने लोहिया जी के समाजवाद का गला ही घोंट दिया।
https://twitter.com/RichaSingh_Alld/status/1626260955423477766?t=ToHw5wIscYosp0Cm9RlROA&s=19