डेस्क। Vastu Tips 2023: नया साल शुरु होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं साल खत्म होते ही हर किसी के नए सपने, उम्मीद भी जाग जाती है कि आने वाला साल कैसा होगा। हर किसी की चाहत होती है कि नया साल खुशियों और सुख-समृद्धि से भरा हुआ हो।
उसे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताया भी गया है जिन्हें करने से आपका पूरा साल अच्छा जाएगा। इसके साथ ही धन धान्य में बढ़ोतरी भी होगी। इसके साथ ही हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी।
वहीं, वास्तु शास्त्र की माने तो मां लक्ष्मी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अधिक प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार में ऐसी चीजें रखें, जिससे शुभ फलों की आपको प्राप्ति हो।
नए साल पर मुख्य द्वार में लगाएं कौन सी चीजें
बनाएं धार्मिक प्रतीक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार में स्वास्तिक, ऊँ, क्रांस आदि के चिन्ह आप बना सकते हैं या फिर आर्टिफिशियल भी लगा सकते हैं। इन्हें भी प्रवेश द्वार में लगाने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भगवान गणेश की मूर्ति
घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार में गणेश जी का चित्र या फिर मूर्ति भी जरूर लगाएं। इसे घर के मुख्य द्वार की अंदर की ओर ही लगाएं। इससे पीठ बाहर की ओर होगी और भगवान गणेश की तस्वीर बाहर की ओर लगाने से धन का अभाव होता है।
घोड़े की नाल
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व दिया जाता है। इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसे मुख्य द्वार में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती और इसके साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
तांबे का सूर्य
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार की दीवार पर तांबे का सूर्य लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। सूर्य के प्रतीक को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। इसके साथ ही कुंडली में आपकेसूर्य की स्थिति मजबूत होती है। वहीं इसलिए नए साल में सुख-समृद्धि पाने के लिए मुख्य द्वार में तांबे से बने सूर्य को जरूर लगाएं।