डेस्क। इस दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आ रहा है। बता दें इस फेस्टिव वीक में ग्रहण 25 अक्टूबर को होगा और शाम तक यह समाप्त हो जाएगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है, वहीं इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य बताया जा रहा है।
इसलिए इस दिवाली रात से ग्रहण के सूतक लग जाएंगे। इसके अच्छे प्रभावों की बात करें तो मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों पर यह ग्रहण बहुत ही शुभ लाभ लेकर आ रहा है। इसके बाद से इन राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं साथ ही इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि समेत अन्य कार्यो में सफलता भी मिलेगी।
साथ ही 25 अक्तूबर को अमावस्या हैं और सूर्य ग्रहण भी हैं। इसलिए यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होने वाला है। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व सुबह 6: 03 बजे शुरू हो जाएगा।
बता दें सनातन धर्म में ग्रहण का खास महत्व है। और सूर्य ग्रहण शाम 4.23 बजे से आरंभ होकर 6.19 बजे तक रहने वाला है। इसलिए इस समय मंदिरों के पट बंद होंगे और ग्रहण के बाद गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि क्रियाओं को किया जाता है। गर्भवती महिला और रोगी को छोडकर किसी को भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए साथ ही गर्भवती महिलाओ को चाकू नहीं चलानी चाहिए।