आध्यात्मिक- कई बार हमने देखा है कि हम कितना भी सकारात्मक रहें लेकिन हमारे घर मे नकारात्मक चीजों का प्रभाव अधिक रहता है। हमारी लाख कोशिशों के बाद भी हमारे घर मे क्लेश बना रहता है और परिवार के लोगों को कई प्रकार के संकट से जूझना पड़ता है।
वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके उपयोग से आप अपने घर की सुख समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं और आपको कभी किसी प्रकार के कष्ट से नहीं जूझना पड़ेगा। यह नियम वास्तु के मुताबिक हैं।
जानें सकारात्मक ऊर्जा के परिपेक्ष्य में वास्तु नियम-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आपके घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। तो आपको अपने घर मे साफ सफाई रखनी चाहिए और नित्य मेन गेट को साफ करना चाहिए। क्योंकि मुख्य द्वार से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और अगर आप इसे साफ रखते हैं तो आपके घर मे माता लक्ष्मी का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के कोने में नमक का छिड़काव करते हैं। तो आपके घर मे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से आपको छुटकारा मिल जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप अपने घर मे भगवान की पूजा करते हैं और पूजा के बाद आरती पूरे घर मे घुमाते हैं और शंक बजाते हैं। तो आपके घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और आपके सभी दुख खत्म हो जाते हैं।