Surya Grahan 2023 Date and Timing: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों को ही काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और ज्योतिष शास्त्र में यह एक अहम खगोलीय घटना भी है। जिस पर दुनियाभर के ज्योतिषों व वैज्ञानिकों की नजर रहती है
(Second Surya Grahan 2023 Kab Hai) ग्रहों की चाल आपकी जिंदगी की गाड़ी की रफ्तार तय करती है। साल 2023 में पिछले दिनों ही पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगा था जो कि दुनियाभर के कई देशों में दिखाई भी दिया। (Surya Grahan 2023 Kab Hai) लेकिन दोनों में से कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया और अब दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं तो आइए जानते हैं कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
कब लग रहा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा और भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है।इस सूर्य ग्रहण को कंकणाकृति ग्रहण नाम दिया गया है।
भारत में दिखेगा या नहीं?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था और इस बार भी लोग जानना चाहते हैं कि दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या फिर नहीं? ऐसे में बता दें कि 14 अक्टूबर पर लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।