skip to content
Categories
धर्म

Ramadan 2023: किसने रखा था पहला रोजा, जानिए कबसे शुरू

 

डेस्क । Ramadan 2023 Kab Se Hai : इस्लामिक मन्यताओ के अनुसार रमजान का पाक महीना जल्द शुरु होने वाला है। इस्लामिक कैलेंडर की मानें तो रमजान 29 या 30 दिन तक चलते हैं और ये इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना भी होता है।

माना जाता है कि मुस्लिम समाज में माहे शाबान के खत्म होने पर जब चांद नजर आता है तो अगले दिन से रमजान का पाक महीना शुरु हो जाता है और रमजान को मक्का, सऊदी अरब (या खगोलीय गणना द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि पर) पर वर्धमान चंद्रमा के पहले पालन पर शुरू करने के लिए बोला जाता है। इस वजह से, प्रारंभ और समाप्ति दिनांक निर्धारित नहीं हैं और एक दिन के हिसाब से यह भिन्न हो सकते हैं।

इस साल अगर शाबान का महीना 29 दिनों का हुआ तो पहला रोजा 22 मार्च को रखा जाएगा। लेकिन अगर चांद नहीं दिखा तो रमजान 23 मार्च से शुरु होंगे और पहला रोजा 23 मार्च को रखा भी जाएगा। 

Ramadan 2023 Kab Se Hai रमजान का महिना 29 या 30 दिन का होता है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग इबादत करते हैं और रात में तरावीह की नमाज के साथ कुरआन शरीफ भी पढ़ते हैं साथ ही रमजान के समय रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज बताया जाता है। इस महीने में जकात का विशेष महत्व होता है। जकात का मतलब है अपनी बचत का कुछ हिस्सा जरुरतमंद लोगों में बांटना और रोजा 23 मार्च को रखने की उम्मीद है। ऐसे में भारत में पहला रोजा 24 मार्च को होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं 22 मार्च को भारत में शाबान की 29 तारीख होगी और यहां भी चांद देखा जाएगा। अगर भारत में चांद 22 मार्च को दिखाई देता है तो 23 मार्च को पहला रोजा होगा।