ज्ञान– कुछ लोग बड़ी जल्दी अपनी मंजिल को हासिल कर लेते हैं। कई दफा जब हम उन्हें देखते हैं तो हमें बहुत अफसोस होता है। कि इन लोगों ने कोई संघर्ष नहीं किया न इनकीं कोई मेहनत है फिर भी यह सफल हो गए हैं। उनकी इस एकाएक सफलता को देखकर हम अपना प्रयास रोक देते हैं। जिससे हमारे जीवन मे कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
लेकिन क्या आपको पता है जो व्यक्ति बिना संघर्ष के सफल होता है। उसे अपने जीवन मे झूठ का सहारा लेना पड़ता है। झूठ के बलबूते वह अपने जीवन मे काफी आगे बढ़ता है। लेकिन एक समय ऐसा आता है जब व्यक्ति का झूठ उसके सभी सकारात्मक मार्ग बंद कर देता है और उसकी सफलता उसी के लिए समस्या बन जाती है।
क्योंकि जो लोग झूठ के बलबूते सफल होते हैं। वह एक समय के बाद पुनः जमीन पर नीचे गिरते हैं। उन्हें जीवन मे कुछ भी हासिल नहीं होता है और वह जीवन पर्यंत दुख भोगते हैं। वहीं उनकी यह सफलता टिकाउ नहीं होती है।