skip to content
Categories
धर्म राज्य

समुद्र शास्त्र : सपने में दिख जाएं ये चीज़ें तो चमकने वाली है आपकी किस्मत 

 

डेस्क। अक्सर लोगों को सोते समय सपने आते हैं और कभी याद आता है तो कभी भूल भी जाता है। वहीं समुद्र शास्त्र के अनुसार, नींद के दौरान आने वाले सपनों का हमारे भविष्य के साथ काफी निश्चित संबंध भी होता है।

वहीं समुद्रशास्त्र में सपनों का अर्थ और उनके लाभ और हानि के बारे में भी बताया गया है। 

वहीं कई बार सपने हमें भविष्य में आने वाली परेशानियों से आगाह भी कर देते हैं। साथ ही कुछ ऐसे सपने होते हैं जिनका मतलब हम जानते भी नहीं। अगर आपको भी सपने आते हैं तो जानिए सपने में दिखने वाली अलग-अलग चीजों का आखिर क्या मतलब होता है। वहीं कौन सी चीजें आपको सफलता दिलाएंगी?

सपने में देखें अगर ये चीजें

समुद्रशास्त्र में यह माना जाता है कि जिस व्यक्ति की उंगली में सोने की अंगूठी होती है, उसे जल्द ही अपने जीवन साथी से मुलाकात भी होती है। वहीं जिन लोगों को सपने में उड़ता हुआ पक्षी दिखाई देता है उनकी किस्मत जल्द ही चमकने वाली भी है।

साथ ही अगर आप सपने में हरे भरे खेत देखते है। तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा।

अगर आप सपने में शंख देखते हैं तो आपको जल्द ही कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।

यदि आप सपने में लाल रंग की साड़ी पहने हुए सोलह अलंकारों वाली स्त्री को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि शीघ्र ही आने वाली है।

वही अगर आप सपने में मछली देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको शुभ समाचार भी मिलने वाला है। और कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा अगर आप सपने में सुनहरी मछली देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। साथ ही परिजनों का भरपूर प्यार भी आपको मिलेगा।