आध्यात्मिक– आज समय इतना बदल गया है कि हमे बचपन से ही अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। हम हमेशा इस विचार में लगे रहते हैं कि आखिर हम क्या करे की हम अपने जीवन मे सफल हो जाए और हमारा पूरा जीवन आराम से कटे।
सफलता प्राप्त करने के लिए हम हर सम्भव कदम उठाते है। खूब मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदते ऐसी होती है जो यह पहले से ही बता देती है कि आप सफल होंगे या नही। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन आदतो के बारे में जो अगर आपमे है तो आपकी सफलता में वह बाधा बनती है।
लालच-
अगर कोई व्यक्ति दूसरे के धन का लालच करता है। उसके मन मे हमेशा यह खयाल आता रहता है कि वह ऐसा क्या करे की उसे दुसरो से अधिक धन प्राप्त हो जाये। वह व्यक्ति अपने जीवन मे कभी सफल नही हो पाता है। क्योंकि ऐसा व्यक्ति अपने काम पर ध्यान नही देता है और अपना सारा समय यह सोचने में व्यतीत करता है कि वह दूसरों के धन को किस प्रकार कम कर सके।
विद्वान कहते हैं अगर आप किसी अन्य के धन का लालच करते हैं तो आपको न तो कभी सफलता मिलती है और न सुख। आपके जीवन मे सदैव दुख रहता है आप ईर्ष्या के वशीभूत हो जाते हैं और आपके घर मे क्लेश उत्पन्न होता है। अगर आप अपनी लालच की आदत नही छोड़ पाते हैं तो यह आपके लिए अभिशाप बन जाती है और आपको पूरी लाइफ समस्यों का सामना करना पड़ता है।