राजनीति

राहुल पर बरसा मोदी के आलोचक का प्यार

2
×

राहुल पर बरसा मोदी के आलोचक का प्यार

Share this article

राजनीति– मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक इस समय काफी सुर्खियों में है। वह हमेशा केंद्र सरकार की आलोचना करते दिखाई देते है। उन्होंने अभी हाल ही में एक बयान दिया था कि अगर सरकार एमएससी पर कानून नही लाई। तो किसानों और सरकार के मध्य एक बार पुनः जंग छिड़ जाएगी और इस बार इस जंग का हिस्सा वह भी होंगे।  

वही अब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक बयान में भारत जोड़ो यात्रा की सराहना करते हुए कहा राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा के उन्हें सफल परिणाम देखने को मिलेंगे और आगामी समय में यह यात्रा कांग्रेस को एक अलग दिशा देगी।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बयान दिया है। अगर हम सत्यपाल मलिक की बात करे तो आज यह अगर मोदी के आलोचक है। तो दो साल पहले यह राहुल गांधी के आलोचक भी थे। इन्होंने राहुल गांधी को झूठा कहा था। 

उन्होंने राहुल को झूठा तब कहा था जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी। क्योंकि उस समय सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे और राहुल गांधी ने मौतों और सैन्य बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। जिसके बाद मलिक झुलझुला उठे थे और उन्होंने राहुल को झूठा करार दिया था।