डेस्क। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है और उनकी सदस्यता जा चुकी है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) लगातार विरोध प्रदर्शन करने में लगी हुई है। सोमवार की सुबह जब संसद खुलेगी तो कांग्रेस पार्टी इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाली है। वहीं पूरे देश में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई गई है। आज राहुल गांधी के समर्थन में संसद का घेराव कांग्रेस पार्टी के सांसद करने वाले हैं।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Congress MP Manish Tewari) ने राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस भी दिया है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद आज सुबह 10.30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में बैठक भी करेंगे। वहीं इस बैठक में संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जानी है।
रविवार रात कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (Congress Protest in Bengaluru) ने मशाल मार्च भी निकाला था। वहीं इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। और साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी करते दिखे।