Mulayam Singh Yadav Death:- उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह करीब 8:16 मिनट पर अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दुखी है।
वही राजनीतिक गलियारों में दुख की लहर दौड़ गई है। राजनेता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया और कहा, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है,यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है,इसकी भरपाई मुश्किल है,निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ,भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों/समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!
कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया जिसमे कहा गया, समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
प्रियंका गांधी ने कहा, श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।
अमित शाह ने मुलायम की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।
मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) October 10, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलायम की मौत पर कहा, 82 साल की उम्र में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, मुलायम सिंह के निधान पर पीएम मोदी ने शोक जताया, मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे।
राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) October 10, 2022
राजनाथ सिंह ने कहा, राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) October 10, 2022
द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम की मौत पर।शोक व्यक्त करते हुए कहा, श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 10, 2022