देश– राहुल गांधी इस समय अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। आय दिन उनकी पूजा पाठ करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही अभी हाल ही में उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव की पूजा की और उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
राहुल गांधी की इस तस्वीर पर विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसपर कटाक्ष करते हुए उन्हें सीजनल हिन्दू बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन लिखा है कि मोदी जी ने ऐसी राह दिखाई है कि अब सीजनल हिन्दू भी महाकाल के दर्शन करने पहुंच गए हैं। जय महाकाल।
जानकारी के लिए बता दें बीते दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंची। वहां राहुल गांधी ने महाकाल के दर्शन किए और पारंपरिक रूप से भारतीय लुक में उन्होंने शिव की पूजा आराधना की है।