राजनीति– आज कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कई बड़े बड़े कांग्रेस नेता इस रैली का हिस्सा बने। वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला और महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके कुछ कथनों का जिक्र अपनी महंगाई पर हल्ला बोल रैली में कहा।
राहुल गांधी ने कहा, आप किसी भी आम नागरिक के पास चले जाइये। वह आपको जवाब देगा की आज की और पिछली सरकार में क्या अंतर है। पिछली सरकार यानी
यूपीए ने किसानों का हमेशा हित किया। उन्होंने किसानों को 70 हज़ार करोड़ रुपये दिए। वही मोदी सरकार ने किसानों को तीन काले कानून दिए।
जिस मनरेगा ने लोगो को रोजगार दिया। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में खराब बताया। लेकिन फिर भी वह आज उस मनरेगा को लोगो को दे रहे हैं। यूपीए सरकार जमीन अधिकरण कानून लेकर आई। लेकिन जैसे ही मोदी सरकार आई उसने पहला काम उस कानून को हटाने का किया।
आज भाजपा की सरकार है। नफरत हमेशा देश को बंटती है। वही बीजेपी और संघ देश मे नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। यह लोग देश मे धर्म की राजनीति करते हैं। यह जानबूझकर देश मे भय पैदा करते हैं। नफरत फैलाते हैं। हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है। आज महंगाई और बेरोजगारी उफान पर है। लोगो मे भविष्य को लेकर न सिर्फ चिंता है बल्कि वह इसके डर का सामना कर रहे हैं।
बीजेपी ने देश को नफरत की आग में झोंक दिया है। देश मे अब नफरत बढ़ती जा रही है। युवाओं को बेरोजगारी की चोट लगी है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। इसपर लगाम लगाने के लिये कोई काम नही किया गया है। लोग पीड़ा में है। विपक्ष जब भी लोगो के मुद्दे पर संसद में चर्चा करता है। तो मोदी सरकार विपक्ष को चुप करवाने का प्रयास करती है। उनके मुद्दों को तबज्जूब नही देती है।
आज देश की दशा ऐसी हो गई है कि अब देश अगर चाहे तब भी देश के युवाओं को रोजगार नही दे सकता है। क्योंकि युवाओं को रोजगार दो उद्योपति नही देते। बल्कि किसान देते हैं और इस सरकार में किसानों के हित के लिए कभी कोई कदम नही उठाया है।
उन्होंने आगे सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।
वही कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही देश को बचा सकते हैं। कांग्रेस की विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ला सकती है। हम सीधा जनता के बीच जा कर उनको सच्चाई बताएंगे, जो भी उनके दिल में है, वो समझेंगे।