राजनीति– हिमाचल प्रदेश में सत्तापरिवर्तन देखने को मिला है। बीजेपी को मात देकर कांग्रेस ने सरकार बना ली है। लेकिन एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लेकिन दावा किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा यह निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।
सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री या राजिंदर राणा में से किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सीएम पद के लिए नाम सामने आ रहा था।
जानकारी के लिये बता दें बीते दिन शिमला में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थक खड़े हो गए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है। लोगो का कहना है कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो पार्टी में तनाव की स्थिति देंखने को मिलेगी और पार्टी टूट सकती है।