डेस्क। Delhi Traffic Police: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अब आरपार के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आज रामलीला मैदान में महारैली भी करने जा रही है।
आम आदमी पार्टी ने रैली में संविधान बचाने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने की अपील भी करी है। पार्टी ने यह दावा किया है कि ‘महा रैली’ में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद लगाई है। आप संयोजक ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर “अधिकार छीनने” का आरोप लगाया है और केजरीवाल ने कहा है कि लोकतंत्र पर भी हमला किया गया।
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के ख़िलाफ़ कल दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे साथ ही संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही इस महारैली में आप भी ज़रूर आएं।’