डेस्क। इतिहास से अच्छा गुरु और कोई दूसरा नहीं हो सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप काफी कुछ सीख सकते हैं। वहीं इसी कड़ी में हम जानेंगे आज 12 फ़रवरी को देश-दुनिया में आखिर क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा रखा है।
जानिए 12 फरवरी की कुछ घटनाएं:
* छत्रपति शाहू जी को 1708 में ही आज के दिन मराठा शासक का ताज पहनाया गया था।
* ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को 1757 में पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में ले लिया था।
* लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का 1866 में गठन भी इसी दिन हुआ हुआ।
* पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 1908 में पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश आज ही भेजा गया।
* गोपीनाथ साहा की कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर 1924 में ग़लती से एक आदमी ने हत्या कर दी थी इसके बाद उसे गिरफ़्तार भी कर लिया गया।
* भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को 1934 में चटगांव में फांसी दी गई थी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व भी किया था।
* 1948 में महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला भी किया था।
* स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया था।
* भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने 1964 में मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन भी फेंके और छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड बना हुआ है।
* जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति का आरम्भ एवं गणतंत्र का ऐलान 1964 में भी किया था।
* स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर 1984 से हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा भी की गयी।
* रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर 1990 में प्रतिबंध भी लगाया गया था।
* अमरीकी संसद ने 1991 में कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई को मंजूरी दी थी।
* यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर 1998 में सहमत भी हुए।
* भारत का 2001 में इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं भी तैनात की गई थी।
* भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद 2003 में संसद की अध्यक्ष बनीं थी।
* दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, ‘आरएमएस क्वीन मैरी 2’ ने 2004 में अपनी पहली यात्रा की शुरूआत आज के दिन ही करी थी।