डेस्क। इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा नहीं हो सकता। वहीं इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप काफी कुछ सीख सकते हैं। वहीं इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, और कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर तक छोड़ा।
जानिए 20 फरवरी की घटनांएं:-
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक रूप में आज ही के दिन खुला।
1935: कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा था। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थी।
1947: ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान भी आज ही के दिन किया था।
1950: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ था।
1987: मिजोरम को भारत का 23वां राज्य आज ही के दिन घोषित किया गया था।
2009: संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना आज ही से शुरू किया था।