Today in History: इतिहास से अच्छा दूसरा कोई गुरु ही नहीं हो सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। इसी कड़ी में आप जानेंगे आज 07 मार्च को देश-दुनिया में आखिर क्या हुआ था, वहीं कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ दिया।
Today in History: जानिए 7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-
रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम ने सन 321 में रविवार को राजकीय विश्राम का दिन घोषित किया था जो ईसाई मान्यताओं के बिल्कुल अनुरूप था।
ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को 1774 में सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद भी कर दिया गया था।
भारत में 1835 में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव पेश किया गया।
चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए 1854 में पेटेंट को इसी दिन हासिल किया था।
अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 1875 में आज ही के दिन टेलीग्राफ का आविष्कार करा था।
एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को 1876 में अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट आज ही मिला।
सन 1906 से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया था।
प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का 1911 में उत्तर प्रदेश में इसी डेट को जन्म हुआ था।
फिनलैंड ने 1918 में जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर करे थे।
मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने 1925 में बाहरी कब्जा भी किया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1945 में अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार करा था।
सन 1959 में अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बन गए थे।
इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को 1969 में अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना था।
शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान करा था।
सन 1985 में एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट आज ही शुरु किया गया था।
पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए 2007 में इसे तैयार किया गया।
अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की 2008 में खोज की थी।
नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को 2009 में आज ही के दिन अंतरिक्ष में छोड़ा था।