डेस्क। Today in History: इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा और नहीं हो सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप काफी कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 अप्रैल को देश-दुनिया में आखिर क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ रखा है।
Today in History: 1 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1582: फ्रांस में फूल्स डे का आरम्भ हुआ।
1582: पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरु किया गया।
1793: जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के कारण लगभग 53000 लोगों की मौत हुई थी।
1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की शुरूआत।
1878: कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए ओपन किया गया।
1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू किया गया।
1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया था।
1936: ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था।
1969: भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ था।
1973: भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए’टाइगर बचाओं’ अभियान को चलाया गया।
1976: दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी।
1976: स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर 1 अप्रैल एप्पल कंपनी की स्थापना की।
1979: ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित किया गया।
1992: आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई थी।
1997: मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
2001: नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश आज ही के दिन बना।
Today in History:1 अप्रैल को जन्मे ये व्यक्ति:-
1621: सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ था।
1889: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।
1891: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ था।
1937: भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म आज ही हुआ था।
1941: भारतीय क्रिकेटर अजीत वाडेकर का जन्म हुआ था।
1984: भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का जन्मदिन आज ही के दिन का है।